न्याय धारा/कानपुर नगर। शनिवार 21फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन के विरोध में भाजपा दक्षिण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किदवई नगर चौराहे पर लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर भी जलाए और 'राहुल गांधी मुर्दाबाद' और 'राहुल गांधी हाय-हाय' के नारे लगाए । कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले में जूतों से पिटाई की राहुल गांधी के घर मे घुसकर "राहुल" का पुतला फूंकने की चेतावनी दी।
भाजयुमो दक्षिण जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंटरनेशनल समिट में भारत की छवि धूमिल की है। ये साजिश के तहत की गई है। जो माफ नहीं की जा सकती है। देश की जनता इस तरह के हरकतों के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने साजिश के तहत इंटरनेशनल समिट में भारत की छवि धूमिल की है। कांग्रेस ने ऐसा देश विरोधी काम किया है कि भारत के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
प्रमुख रूप से अविनाश राजपूत, गोविन्द सोनकर, अक्षत मिश्रा , शिवम सोनकर, गोपाल तिवारी, डीडी गुप्ता, रजत मिश्रा, शिवम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें