न्याय धारा/औरैया। गुरुवार 19फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमावता में हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) का जवान निकला हत्यारा। सेना का जवान भानु उर्फ दरपत सिंह चौहान पुत्र उमेश सिंह चौहान निकला अर्जुन की हत्या का आरोपी, मृतक की बहिन से करता था बात, घर पर रह रहा भाई अर्जुन बन रहा था बाधा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फौजी 7 फरवरी को छुट्टी पर आया था,13 फरवरी की रात्रि दी खोपनाक घटना को अंजाम। अजीतमल कोतवाली पुलिस और एस ओ जी ने 72 घंटे में सुलझाया मामला। आरोपी सहित आलाकत्ल किया बरामद।

addComments
एक टिप्पणी भेजें