Customised Ads
होली के आगमन पर संरक्षण परिवार ने जम कर किया धमाल

न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 27फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी (होलाष्टमी प्रारम्भ), बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। देखो आई होली रंग लाई होली और ऐसे ही होली के रंग भरे गानों पर सेकंड इनिंग्स विमेन थिएटर और संरक्षण की सदस्याओं ने मोती विहार स्थित कविता टंडन के निवास पर जम कर धमाल किया।

होली गीत, ढोलक की थाप और थिरकते पांव ,अदभुत समा बंधा होली का, मजेदार खेल खेले गए, हाउसी का आनंद उठाया गया, तरह तरह के परंपरागत होली व्यंजन परोसे गए।

 संस्था की अध्यक्ष अन्नू गोयल, सचिव रूपीना मिश्रा के अलावा अर्चना गुप्ता, बसंती गुप्ता, सरिता द्विवेदी, सुनीता वार्ष्णेय, मोहिता चतुर्वेदी, नीतिका रस्तोगी, ज्योति गुप्ता, मीना मेहरोत्रा तथा संरक्षण परिवार की वरिष्ठ सदस्य अरुणा गर्ग, मधु रस्तोगी, किरण बाला, ममता रस्तोगी, सुधा शुक्ला, बीना शैलेश, नीरू टंडन रीता राय अंजू बंसल आदि उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ