न्याय धारा/कानपुर नगर। मंगलवार 24फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तदुपरि अष्टमी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। कुलपति महोदय के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शतरंज खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।
यह प्रतियोगिता दिनांक 23 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक IIMT मेरठ यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया। जिसमें प्रशंसा वर्मा ने 4.5 अंक, जिज्ञासा मीना ने 4 अंक, तनु निषाद ने 4 अंक तथा अदिति श्रीवास्तव ने 4 अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त सानवी पांडे एवं आस्था सिंह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें