कानपुर नगर। सोमवार 02फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी द्वारा आज एक शैक्षिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। उक्त भ्रमण में चंद्रशेखर आज़ाद विश्वविद्यालय के प्लांट बायोकेमिस्ट्री एवं प्लांट फिज़ियोलॉजी विभाग की अध्यापिकाएँ डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. शक्ति सिंह तथा कुल 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यह भ्रमण DST-SERB परियोजना के अंतर्गत “Social Scientific Responsibility” के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसके प्रधान अन्वेषक डॉ. अखिलेंद्र प्रताप भारती हैं।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर विभाग की निदेशक डॉ. अनुराधा कालानी, सह-निदेशक डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. आलोक पांडेय तथा चंद्रशेखर आज़ाद विश्वविद्यालय के प्लांट फिज़ियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। छात्र-छात्राओं ने स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी की यीस्ट जेनेटिक रिसर्च लैब, सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी, प्लांट टिश्यू कल्चर लैब तथा फिश लैब का अवलोकन किया। इन प्रयोगशालाओं में संचालित शोध गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा छात्र-छात्राएँ RT-PCR, HPLC, GC-MS, माइक्रोस्कोप आदि उन्नत उपकरणों की कार्यप्रणाली से परिचित हुए।
भ्रमण के दौरान विभाग के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. चंद्रेश शर्मा, डॉ. श्रीहर्ष, डॉ. रंजना गौतम के साथ-साथ पीएचडी शोधार्थी दीपक, भूपेंद्र एवं अदिति भी उपस्थित रहे।
भ्रमण के समापन सत्र में विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर वर्षा गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायी संबोधन प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

addComments
एक टिप्पणी भेजें