Customised Ads
आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित विज्ञान मेले में उत्साहपूर्वक सहभागिता

कानपुर नगर। शुक्रवार 13फरवरी 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। आज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के भौतिकी विभाग के छात्र-छात्राओं ने सोपान आक्षम्, आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित विज्ञान मेले में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर शिक्षा सोपान के नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रो. एच. सी. वर्मा के मार्गदर्शन तथा स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज की डिप्टी डायरेक्टर प्रो. अंजू दीक्षित के कुशल नेतृत्व में छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा एवं नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विज्ञान मेले में छात्रों के उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन हेतु भौतिकी विभाग की डॉ. शिखा शुक्ला एवं डॉ. अंजनी कुमार की उपस्थिति भी रही। यह सहभागिता छात्रों के लिए प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई, जिससे उनमें वैज्ञानिक सोच, शोध अभिरुचि एवं नवाचार के प्रति उत्साह में वृद्धि हुई।

टिप्पणियाँ