कानपुर नगर। गुरुवार 12फरवरी 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की दसमी, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। भगवान परशुराम महासभा कानपुर द्वारा भूपेश अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म घूसखोर पंडित का जोरदार एवं कड़े शब्दों में विरोध किया गया साथ ही फिल्म निर्माताओं एवं प्रदर्शित करने वाले जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।
इस फिल्म को लेकर आगाह किया गया कि यदि फिल्म का प्रदर्शन नहीं रोका गया तो बड़े आंदोलन के साथ साथ कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी।
आज की बैठक को सम्बोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने कहा कि आज ब्राह्मणों को रूढ़वादी, हंसी का पात्र, उपेक्षति करने के साथ ही अपमानित करने का भी कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।जिन ब्राह्मणों ने भारत की शैक्षणिक, धार्मिक, आध्यात्मिक सांस्कृतिक,सामाजिक, चेतना को जगाने के साथ साथ देश को संस्कारित करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया आज इनको फिल्मों,राजनीतिक दलों एवं तमाम सारे अन्य माध्यमों से अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र अवस्थी ने कहा आज समाज को जातियों में बांटने का प्रयास किया जा रहा है। ब्राह्मणों ने सदैव विश्व कल्याण की बात करते हुए दधीच के रूप में अपनी हड्डियां तक दान कर दी,भगवान परशुराम जी ने क्षत्रिय श्री राम को सारी शक्तियां प्रदान की,चाणक्य ने वंचित शोषित को भारत का राज्य सिंहासन दिलाया,शंकराचार्य ने अपने ज्ञान से समूचे राष्ट्र को भगवा ध्वज के नीचे ला कर खड़ा किया, चन्द्र शेखर आजाद, वीर सावरकर, मंगल पाण्डेय आदि देश की स्वाधीनता के लिए बलिदान हो गए आदि आदि...।आज उन्हीं ब्राह्मणों के वंशजों को घूसखोर जैसे अपमानजनक शब्दों से बेइज्जत व अपमानित किया जा रहा है।
सबसे कष्ट एवं दुख की बात यह है कि पैसे के लालच में अंधे होकर यह कार्य फिल्म का निर्माता एवं अभिनेता दोनों पंडित कर रहे है। ऐसे लोगों को कठोर दण्ड देने के साथ ही सामाज से तिरस्कृत करें। साथ ही इनकी आने वाली सभी फिल्मों का वहिष्कार किया जाना चाहिए।
आज की बैठक में प्रमुखरूप श्याम नारायण शुक्ला, राधे श्याम शुक्ला, दिनेश अवस्थी, वी के शुक्ला, अनिल शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, रवि पाण्डेय, अशोक शुक्ल "कांतेश", सतीश चन्द्र शुक्ला, प्रवीण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें