कानपुर नगर। शुक्रवार 06फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की प्रेरणा और मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की स्थापना सप्ताह के कार्यक्रमों की शंखला में 'पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग' छात्रों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
टीवी न्यूज के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग विषय पर हुई दो दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को टीवी पत्रकारिता की व्यावहारिक बारीकियों, विशेषकर 'स्क्रिपट राइटिंग' और 'न्यूज पैकेज मेकिंग' से अवगत कराना था। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता और विशेषज्ञ के रूप में 'न्यूज नेशन' के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.रजनीश झा उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को टीवी पत्रकारिता की बारीकियां समझाईं।
मुख्य वक्ता डॉ.रजनीश झा ने छात्रों को बताया कि टेलीविजन एक दृश्य माध्यम है, इसलिए इसकी लेखन की शैली अखबार से बिल्कुल अलग होती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "टीवी न्यूज में शब्द केवल दृश्यों को सहारा देने के लिए होते हैं। एक अच्छा स्क्रिपट राइटर वही है जो कम से कम शब्दों में पूरी कहानी बयां कर सके। दर्शकों को खबर से जोड़े रखे। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने के लिए मोबाइल टाइपिंग के साथ साथ कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग आना जरूरी हैं।
डॉ. रजनीश झा ने छात्रों को 'न्यूज पैकेज' तैयार करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाईं। उन्होंने बताया कि कैसे एक फील्ड रिपोर्टर द्वारा लाई गई फुटेज को स्क्रिप्ट, वॉइस-ओवर (वीओ) और 'बाइट्स' के माध्यम से किसी खबर में तब्दील किया जाता है। छात्रों को पीटीसी (पीस टू कैमरा ) देने के तरीके, कैमरे के सामने आत्मविश्वास और संपादन के दौरान ध्यान रखने योग्य तकनीकी बिंदुओं के बारे में भी प्रशिक्षित किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को बजट पर एक स्क्रिपट लिखने का टास्क भी दिया । जिसे छात्र-छात्राओं ने पूरा किया।इस कार्यशाला में 50 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने बढ़ -चढ़ कर प्रतिभाग किया । छात्रों ने मुख्य वक्ता से प्रश्न पूंछकर अपनी जिज्ञासा को भी शांत किया । विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि वर्तमान समय में मीडिया इंडस्ट्री में केवल डिग्री काफी नहीं है, बल्कि तकनीकी कौशल होना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि विभाग आगे भी इस तरह की कार्यशालाएं कराने के लिए तत्पर है । कार्यशाला का संयोजन सहायक विभागाध्यक्ष डॉ.ओम शंकर गुप्ता ने किया।


addComments
एक टिप्पणी भेजें