न्याय धारा/कानपुर नगर। शनिवार 21फरवरी 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। योगी सरकार के "उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन" के अंतर्गत प्रदेश के हर परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम अब जमीन पर रंग ला रही है। इसी कड़ी में आज सेवायोजन कार्यालय, कानपुर और डी.बी.एस. कॉलेज, गोविंद नगर ने मिलकर एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया।
कॉलेज परिसर में आयोजित इस मेले का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि गौरवेन्दु स्वरूप (सचिव, डी.बी.एस. कॉलेज) और अनंता स्वरूप (संयुक्त सचिव, डी.बी.एस. कॉलेज) ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कौशल से खुलेगा सफलता का द्वार
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त सचिव अनंता स्वरूप ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। वहीं, सहायक निदेशक (सेवायोजन) उज्जवल कुमार सिंह ने योगी सरकार के सेवायोजन पोर्टल की उपयोगिता और आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी प्रयासों और कॉलेजों के सहयोग से लगने वाले ये मेले युवाओं को एक ही छत के नीचे करियर के बड़े अवसर प्रदान कर रहे हैं।
इन दिग्गज कंपनियों ने की नियुक्तियां
- होटल एवं सर्विसेज: द लैण्डमार्क होटल, सैफॉयर फुड्स (के०एफ०सी०), स्वीगी, जोमैटो।
- बैंकिंग एवं फाइनेंस: श्रीराम फाइनेंस ग्रुप, एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस, सेंट्रल बैंक ऑफ जनरल लाइफ इंश्योरेंस।
- आईटी एवं टेक: पेटीएम, हिटाची कैश मैनेजमेंट, एडु वांटेज प्रा०लि०।
- अन्य: राजरतन साड़ीज, अशोक मसाला और दि इण्डिया थर्मिट कार्पोरेशन।
आंकड़ों में मेले की सफलता
- कुल प्रतिभागी: मेले में कुल 3189 छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
- चयनित अभ्यर्थी: शैक्षिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर कुल 1143 युवाओं को शॉर्टलिस्ट या चयनित किया गया।
- वेतनमान: चयनित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार 10,000 से लेकर 40,000 रुपए प्रति माह तक के वेतन पर नौकरी के अवसर मिले हैं।
- ऑन-स्पॉट जॉइनिंग: कार्यक्रम के दौरान ही 93 भाग्यशाली छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
भविष्य में भी जारी रहेंगे ऐसे प्रयास
डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों और कंपनियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप भविष्य में भी ऐसे मेलों का आयोजन होता रहेगा, ताकि कानपुर के युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े। मेले के सफल संचालन में डॉ. अनीता निगम और डॉ. अनुपम दुबे के साथ-साथ एन.सी.सी., एन.एस.एस. और रेंजर्स रोवर्स के कैडेट्स का विशेष योगदान रहा।

addComments
एक टिप्पणी भेजें