Customised Ads
5 फरवरी से अनूपपुर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा - महंत कृष्णदास

अनूपपुर (कानपुर देहात)। सोमवार 02फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। हनुमान कुटी आश्रम अनूपपुर मे आगामी दिनों में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन पनकी पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत कृष्णदास के द्वारा किया जा रहा है।

यह धार्मिक कार्यक्रम 5 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा कार्यक्रम में विशाल भंडारा, रामलीला एवं धनुष यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन लल्लू प्रसाद ब्रह्मचारी ब्रह्मलीन महंत बाबा रमाकांत दास एवं समस्त गुरुजनों की स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा,धनुष यज्ञ, रामलीला एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंडित शेखर त्रिपाठी (सावरिया सरकार) होंगे। महंत कृष्णदास ने बताया की कथा का शुभारंभ 5 फरवरी को कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ से होगा 11 फरवरी को कथा विश्राम तथा 12 फरवरी को विशाल भंडारा धनुष यज्ञ एवं रामलीला के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस धार्मिक कड़ी में क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक सौरभ शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ जवाहरलाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से पनकी व अनूपपुर में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

इस नेत्र शिविर में भर्ती 12 फरवरी को अनूपपुर व 13 फरवरी को पनकी मंदिर में होगी ऑपरेशन 13 फरवरी को अनूपपुर में 14 फरवरी को पनकी मंदिर में होंगे शिविर में मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगो की जांच ऑपरेशन दवा व चश्मा निशुल्क दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ