न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 20फरवरी 2026 (संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपर शाखा द्वारा द्वारा 22 फरवरी दिन रविवार को "आर्ड.एम.ए. ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस कार रैली 2026 = Docs on wWheels" का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन आई.एम.ए. भवन, परेड, कानपुर में किया गया।
इस पत्रकार वार्ता को आ्डएमए कानपर के अध्यक्ष डॉ अनराग मेहरोत्रा, डॉ देबाशीष देबरॉय चेयरमैन कार रैली, डॉ शालिनी मोहन सचिव आईएमए कानपुर, डॉ रेणु सिंह गहलोत, डॉ संजय सिंघठी को चेयरमैन कार रैली. डॉ विशाल सिंह वित्त सचिव, एव डॉ विकास श्रीवास्तव क्रीड़ा सचिव ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।
आई.एम.ए. कानपर के अध्यक्ष डॉ. अनराग मेहरोत्रा ने बताया कि इस वर्ष कार र रैली का मख्य उद्देश्य "अंगदान के प्रति जन-जागरूकता" बढाना है। रैली की थीम "Donate Organs, Save Life" रखी गई है। उन्होंने कहा कि अंगदान महादान है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। समाज में व्याप्त भ्रांतियों को द्रर कर अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना इस आयोजन का लक्ष्य है।
इस कार रैली का फ्लैग ऑफ दिल्ली पब्लिक स्कल, मैनावती मार्ग, कानपर से किया जाएगा। रैली शहर के विभिन्न प्रमख मार्गों से होकर गजरेगी और आम जनमानस को अंगदान के प्रति जागरूक करेगी। रैली में चिकित्सकगण अपने परिवार सहित उत्साहपर्वक भाग लेंगे
आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. देबाशीष देबरॉय ने बताया कि इस वर्ष रैली को अधिक आकर्षक एवं रोमांचक बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं परस्कारों की व्यवस्था की गई है। इनमें ओवरऑल विनर, प्रथम व द्वितीय उपविजेता, बेस्ट लेडी डाइवर बेस्ट ऑल लेडी क्र. बेस्ट स्लोगन, बेस्ट थीम डेकोरेटेड कार. सीनियर मोस्ट पार्टिसिपेंट टेजर हंट, क्विज एवं अन्य आकर्षक परस्कार शामिल हैं। प्रथम 25 पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष लकी डॉ भी रखा गया है।
आयोजन समिति के को-चेयरमैन डॉ. संजय सिंहवी ने बताया कि कार रेली की ब्रीफिंग दिनांक 20 फरवरी 2026 को सायं 4:00 बजे से 6.00 बजे तक आई.एम.ए ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के मनोरंजन एव खान - पान की व्यवस्था भी रहेगी। रैली के माध्यम से आईएमए कानपर सामाजिक व अंगदान संबंधी जागरूकता बढाने में अपना योगदान प्रदान करता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस सामाजिक अभियान का समर्थन करें एवं अंगदान का संकल्प लेकर मानव सेवा में अपना योगदान दें।
आईएमए कानपर की सांस्कतिक सचिव डॉ रेन सिंह गहलोत ने बताया कि डस कार रैली का परस्कार वितरण रात्रि 8:00 बजे कानपर क्लब कैंट में रंगारंग कार्यक्रम में किया जाएगा। जिसमें स्टार आर्केस्टा की धन पर प्रतिभागी गीत संगीत का आनन्द लेंगे।
इस प्रेस वार्ता में आईएमए कानपर के वित्त सचिव डॉ विशाल सिंह, क्रीडा सचिव डॉ विकास श्रीवास्तव. उर्पास्थत रहे

addComments
एक टिप्पणी भेजें