Customised Ads
भाजपा दक्षिण जिले के सभी 169 शक्ति केंद्रों पर हेल्प डेस्क लगाकर मतदाता फार्म भरवाए

कानपुर नगर। रविवार 08फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए भाजपा दक्षिण जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी 169 शक्तिकेंद्रों पर हेल्प डेस्क लगाकर लोगों से मतदाता फार्म भरवाए गए।

रविवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने एसआईआर अभियान के अंतर्गत छावनी विधानसभा के श्याम नगर मंडल के मुक्तेश्वरी शक्ति केंद्र में हेल्प डेस्क में नए युवाओं के मतदाता फार्म भरवाए। वहीं किदवई नगर विधानसभा के निराला नगर मंडल में घर घर कुंडी खटखटाई।

शिवराम सिंह छावनी विधानसभा के श्याम नगर मंडल के मुक्तेश्वरी शक्ति केंद्र में हेल्प डेस्क में सुबह 11 बजे से ही हेल्प डेस्क पर मौजूद रहे और मतदाता फार्मों के साथ संलग्न दस्तावेजों की जांचकर कर बीएलओ के पास जमा कराए। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं ने फार्म 6 भरकर हेल्प डेस्क के माध्यम से जमा कराए।

हेल्प डेस्क में भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए स्वयं ऑनलाईन फार्म 6 भरकर पंजीकरण कर बीएलओ के पास जमा कराए। इस दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा सभी जिला पदाधिकारी अपने आपने प्रभार वाले शक्ति केंद्रों पर मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के फार्म 6 भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराए। पार्टी का फोकस एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर है।एसआईआर अभियान की निगरानी के लिए प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को शक्ति केंद्र प्रवासी बनाया गया है।

भाजपा दक्षिण मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को 6 मार्च तक अपने प्रभार वाले शक्ति केंद्रों पर नियमित प्रवास करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से प्रतिदिन रिपोर्टिंग ली जा रही है।

प्रमुख रूप से जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी,अनुराग शुक्ला, अरविंद वर्मा, संजीव बेरी, लाल जी तिवारी, शिवम मिश्रा, नीरज भदौरिया, सुरेश मोदी, प्रेमलता तिवारी, आलोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts