Customised Ads
खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मंत्री जी का समय न मिलने के कारण अब 10 फरवरी को

कानपुर नगर। रविवार 08फरवरी 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, कानपुर मण्डल, कानपुर अशोक कुमार शर्मा ने अवगत कराया है कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, कानपुर नगर द्वारा मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 09 फरवरी, 2026 से 18 फरवरी, 2026 तक बृजेन्द्र स्वरूप पार्क, लॉन संख्या-2, कानपुर में किया जा रहा है।

उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन केबिनेट मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन/खादी एवं ग्रामोद्योग तथा हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग/रेशम विभाग, उ०प्र० सरकार राकेश सचान द्वारा दिनांक 09 फरवरी, 2026 को सायं 05:00 बजे किया जाना प्रस्तावित था, जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था।

अब उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन केबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में दिनांक 10 फरवरी, 2026 को अपरान्ह 02:00 बजे किया जाएगा। प्रदर्शनी से संबंधित अन्य समस्त कार्यक्रम पूर्ववत् निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ
Popular posts