न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 27फरवरी 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी (होलाष्टमी प्रारम्भ), बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। आगामी होली एवं रमजान पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जितेन्द्र प्रताप सिंह (जिलाधिकारी, कानपुर नगर) के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 27.02.2026 को जनपद कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 09 नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए।
कृत कार्यवाही का विवरण
- ओमपुरवा, कानपुर नगर – पनीर,घी का नमूना संग्रहित।
- पनकी कानपुर नगर – मिक्स रंगीन कचरी 980 किग्रा, मूल्य ₹67,200/- सीज किया गया।
- रावतपुर गांव कानपुर नगर – पैकेज ड्रिंकिंग वाटर, घाटमपुर से मिल्क केक का नमूना संग्रहित।
- फजलगंज, कानपुर नगर –सिथित शबबरवाल कोल्ड स्टोरेज में भंडारित
- खोया 2357 किग्रा, मूल्य ₹447050/- का खोया 4 नमूना संग्रहण कर सीज किया गया।
खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे केवल मानक अनुरूप खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय करें। आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की खाद्य मिलावट की सूचना तत्काल विभाग को उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में सतत निरीक्षण एवं सघन अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आम नागरिकों की सेहत सर्वोपरि है और प्रशासन शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।


addComments
एक टिप्पणी भेजें