Customised Ads
संरक्षण परिवार के रजिस्टर्ड होने पर सदस्यों ने मुख्य अतिथि डॉ कमल धवन के साथ उत्सव मनाया

कानपुर नगर। शुक्रवार 09जनवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, माघ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। संरक्षण प्रमुख अन्नू आर गोयल ने संस्था के रजिस्टर्ड होने के उपलक्ष में स्थानीय गेंजेस क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कमल धवन ने कार्यकारिणी समिति को माला पहना कर सम्मानित किया। वरिष्ठ सदस्य अरुणा गर्ग जी ने registration सर्टिफिकेट का अनावरण किया। 

इसी क्रम में संस्था की सचिव मीना मल्होत्रा व उपाध्यक्ष सुमन निगम ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र पहनाकर व माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्य ममता रस्तोगी ,रीता राय ने मुख्य अतिथि को हस्त निर्मित उपहार भेंट किया।

विशिष्ट अतिथि ज्योति गुप्ता ने संस्था की प्रगति के लिए संबोधन किया व संस्था की अध्यक्ष अन्नू गोयल ने हस्त निर्मित उपहार देकर उनका स्वागत किया। उपस्थित सदस्यों ने आगे आने वाले सामाजिक कार्यक्रम में सहयोग करने का आश्वासन दिया। सरिता द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के हाथों से अर्ली बर्ड का पुरस्कार प्राप्त किया। डॉ कमल धवन ने स्त्रियों से संबंधित अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की, जो 45 वर्ष की उम्र से ऊपर की महिलाओं के लिए बहुत सहायक रही।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के गेम भी खेले गए तथा अंत में मिलेट्स केक काटकर कार्यक्रम का समापन किया तथा पर्यावरण सुरक्षा व प्लास्टिक प्रयोग न करने का संस्था के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया।उपस्थित सदस्यों में अंजू नारायण, मधु रस्तोगी, मनोरमा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ