कानपुर नगर। बुधवार 07जनवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, माघ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी ' विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन' (ग्रामीण) "वीबी जी रामजी " योजना के बारे में विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार और भ्रम को जनजागरण अभियान के माध्यम से विरोधियों को बेनकाब करेगी। भाजपा पार्टी विरोधी पार्टियों द्वारा योजना को किसान एवं गरीब विरोधी झूठ को तथ्यों एवं जमीनी हकीक़त बताकर योजना का सच किसानों को बताएगी।
बुधवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में बैठक कर अभियान के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर लोगों को योजना में रोजगार की अवधि को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने की जानकारी दें। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 10 जनवरी को भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे। 17 जनवरी को क्षेत्रीय कार्यालय में जिला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 22 से 31जनवरी के बीच जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, सहकारी संस्थाओं के जिला स्तरीय सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, किसान मोर्चा, ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य, अनुसूचित मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसी तरह ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर एक से दस फरवरी तक सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में निर्वाचित सहकारी अध्यक्ष / डायरेक्टर, ग्राम पंचायत, ब्लॉक एवं जिला पंचायत सदस्य, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। 11से 28 फरवरी के बीच ग्राम पंचायत स्तर पर किसान एवं श्रमिक चौपालें लगा कर ' वीबी जीरामजी' अधिनियम के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। पार्टी ब्लॉक स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए पदयात्रा, ट्रैक्टर रैली,बैलगाड़ी रैली निकाली जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला,मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया विनय मिश्रा, संजीव बेरी,मधु तिवारी, लज्जाराम यादव, एलबी पटेल, प्रवीण मिश्रा, लालजी तिवारी, आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें