कानपुर नगर। शुक्रवार 16जनवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, माघ मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। एसआईआर अभियान के तहत मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए भाजपा दक्षिण जिले में सभी 1145 बूथों पर चार से पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां घर घर पहुंचीं।
शुक्रवार को सांसद रमेश अवस्थी छावनी विधानसभा के बूथ संख्या 10 व 345 , क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल किदवई नगर विधानसभा में बूथ संख्या 205 व 43, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह किदवई नगर विधानसभा में बूथ संख्या 256, विधायक महेश त्रिवेदी बूथ संख्या 262 व 287, अरुण पाठक बूथ संख्या 51 व 58 एवं रघुनंदन भदौरिया बूथ संख्या 83 व 66 के अलावा जिला पदाधिकारियों ने अपने आपने प्रभार वाले बूथों पर घर घर संपर्क किया और मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के फार्म 6 भरवाए।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत 16 से 18 जनवरी तक भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां घर घर पहुंच रही हैं। पार्टी का फोकस एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर है। पार्टी ने तय किया है कि रविवार 18 जनवरी को सभी 1145 बूथों पर बीएलओ और बीएलए मौजूद रहेंगे। एसआईआर अभियान की निगरानी करने के लिए सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, आयोग के सदस्य के अलावा प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को दो दो बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों को अपने प्रभार वाले बूथों पर तीन दिन नियमित प्रवास करने के निर्देश दिए गए हैं।
सांसद रमेश अवस्थी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी तक मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के नाम हर हाल में मतदाता सूची में दर्ज कराएं।प्रमुख रूप से अनीता गुप्ता, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, बिट्टू परिहार, विनीत दुबे, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।


addComments
एक टिप्पणी भेजें