Customised Ads
नए मतदाताओं को खोजने 16 से 18 तक घर घर पहुंचेंगी भाजपा की टोलियां

कानपुर नगर। बुधवार 14जनवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, माघ मास कृष्ण पक्ष की एकादशी शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन होने के बाद अब 16 से 18 जनवरी तक भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को खोजने घर घर पहुंचेगी।

पार्टी ने तय किया है कि रविवार 18 जनवरी को सभी 1145 बूथों पर बीएलए और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

आज केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी 1145 बूथों पर चार से पांच कार्यकर्ताओं की टोलियां अपने अपने बूथों पर घर घर पहुंचेगी और 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को खोजकर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समर्थक मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने में सहयोग करेंगे। 6 फरवरी तक नाम जोड़ने, हटाने, स्थानांतरण और संशोधन के लिए ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस दौरान रविवार 18 जनवरी को सभी बूथ अध्यक्ष , बीएलए टू और बूथ कमेटी के सदस्य अपने अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। अभियान में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न हो इसके लिए विधानसभा, मंडल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर पर जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी कार्यकर्ता अभी तक मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।

भाजपा दक्षिण जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सांसद विधायक, आयोग सदस्य एवं जिला पदाधिकारियों को दो दो बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा स्तर पर दस नेताओं की टोली बनाई गई है।

प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, संजीव बेरी, अर्जुन बेरिया,राजन चौहान, शिवम मिश्रा, एलबी पटेल,अमित परिहार,प्रवीण मिश्रा, पप्पू पंडित, मधु तिवारी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ