कानपुर नगर। शनिवार 17जनवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, माघ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए भाजपा दक्षिण जिले में सभी 1145 बूथों पर चार से पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां घर घर पहुंचीं।
शनिवार को दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह किदवई नगर विधानसभा में बूथ संख्या 256, विधायक महेश त्रिवेदी बूथ संख्या 262 व 287, अरुण पाठक बूथ संख्या 60 , रघुनंदन भदौरिया बूथ संख्या 83 व 66, राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी 267 व 206,अनीता गुप्ता ने 201 व 179 के अलावा प्रदेश, क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारियों ने अपने आपने प्रभार वाले बूथों पर घर घर संपर्क किया और मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के फार्म 6 भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराए।
भाजपा एसआइआर अभियान के तहत 16 से 18 जनवरी तक विशेष संपर्क अभियान चला रही है।अभियान के दूसरे दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं घर घर कुंडी खटखटाई। पार्टी का फोकस एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर है। पार्टी ने तय किया है कि रविवार 18 जनवरी को सभी 1145 बूथों पर बीएलओ और बीएलए मौजूद रहेंगे।एसआईआर अभियान की निगरानी करने के लिए सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, आयोग के सदस्य के अलावा प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को दो दो बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों को अपने प्रभार वाले बूथों पर तीनों दिन नियमित प्रवास करने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी तक मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के नाम हर हाल में मतदाता सूची में दर्ज कराएं।
प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, अरविंद वर्मा, विनोद मिश्रा, विनीत दुबे, दीपांकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें