Customised Ads
25 प्रतिशत मतदाताओं को ढूंढने में अंतिम दिन भाजपाइयों ने झोंकी ताकत, घर घर पहुंचे।

कानपुर नगर। बुधवार 10दिसम्बर 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, पौष मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी हेमंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के अंतिम दिनों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की फौज बूथों पर उतार कर ताकत झोंक दी है।

4 नवंबर से शुरु होने वाले एसआईआर अभियान में सरकारी मशीनरी और राजनैतिक दलों के सारे प्रयास करने के बावजूद अभी तक केवल 75 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा हो सके।

किदवई नगर में 2.51 लाख, छावनी में 2.40 लाख और महाराजपुर विधानसभा में 3.35 लाख मतदाताओं के नाम अपलोड हो चुके हैं।11 नवंबर को अभियान का अंतिम दिन है। बहुत से लोगों ने अभी तक गड़ना प्रपत्र अभी तक जमा नहीं किए हैं। ऐसे में भाजपा ने बाकी बचे 25 प्रतिशत मतदाताओं को ढूंढने के लिए कार्यकर्ताओं की फौज बूथों पर उतार दी है। 

बुधवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की ओर से प्रदेश, क्षेत्रीय , जिला पदाधिकारियों के अलावा पार्षद, मण्डल अध्यक्ष , मंडल कमेटी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए टू , बूथ कमेटी के सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अपने अपने निवास वाले बूथों पर घर घर जाकर लोगों को बताएं कि जो मतदाता फार्म नहीं देगा उसका नाम मतदाता सूची में नहीं रहेगा। एक बार जिसका नाम कटा तो दोबारा जुड़वाना कठिन होगा। जो लोग दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं उनसे फोन पर बात कर फार्म भरवाएं। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने महाराजपुर ,विधायक महेश त्रिवेदी ने किदवई नगर और पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने छावनी विधानसभा में घर घर संपर्क किया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सलिल विश्नोई ने सुघर सिंह शक्तिकेंद्र पर पहुंच कर समीक्षा की।

भाजपा दक्षिण जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मतदाता गड़ना प्रपत्र जमा करने वाले लोगों के नाम ही वोटर लिस्ट में शामिल होंगे। 17 दिसंबर से शुरू होने वाले एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में नए आवेदन पत्र जमा करने में फार्म 6 के साथ 2003 की मतदाता सूची में मतदाता का या उसके पिता - माता या बाबा, दादी का डिटेल अनिवार्य रूप से देना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ