लखनऊ। शनिवार 27दिसम्बर 2025 (सूत्र/सूवि/पीआईबी) सूर्य दक्षिरायण, पौष मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी हेमंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के सभी सम्बंधित अधिकारियो व कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि विकसित भारत-गारण्टी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के बारे मे लोगो मे अधिक से अधिक जागरूकता पैदा की जाय।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य के निर्देशो के क्रम मे प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग सौरभ बाबू द्वारा सभी जिलाधिकारियों/जिला कार्यक्रम समन्वयको को निर्देश भी जारी किए गए थे कि विकसित भारत-गारण्टी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी जी राम जी अधिनियम 2025 की जागरूकता हेतु विशेष ग्राम सभा 26 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जाय।
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्हीं निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा को आयोजित किया गया, इसमे ग्रामीणों, मजदूरों, महिलाओं, एससी/एसटी परिवारों और कमजोर समूहों (टनसदमतंइसम ळतवनचे) द्वारा प्रतिभाग किया गया। निर्देशो के क्रम मे बैनर, पोस्टर प्रदर्शित किए गए और अधिनियम से संबंधित जानकारी हेतु पंपलेट ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण नागरिक, श्रमिक, महिलाओं एवं नवयुवकों को वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया और समझाया गया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें