बरेली। मंगलवार 02नवम्बर 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी (प्रदोष) शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) यू.पी. स्टेट द्वारा बरेली में आयोजित उनकी 90वीं राज्य स्तरीय वार्षिक कॉन्फ्रेंस, भव्य समारोह मैं कानपुर के डॉक्टर विकास मिश्रा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ.विकास मिश्रा को, संगठनात्मक नेतृत्व में उनकी असाधारण दक्षता, प्रशासनिक उत्कृष्टता, जन–स्वास्थ्य अभियानों के संवेदीकरण हेतु किए गए प्रभावी प्रयासों तथा चिकित्सा–सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए, प्रदेश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित अलंकरण, “रूप किशोर एवं चंद्राणी टंडन अवॉर्ड – बेस्ट लोकल ब्रांच सेक्रेटरी, आई.एम.ए. यू.पी. स्टेट 2024-2025”,ईऔ से विभूषित किया गया।
यह सम्मान उत्तर प्रदेश के चिकित्सक समुदाय में, सचिव पद हेतु श्रेष्ठतम उपलब्धि का प्रतीक माना जाता है। सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संतोष गंगवार राज्यपाल, झारखंड की उपस्थिती मे आई.एम.ए. यू.पी. स्टेट के शीर्ष नेतृत्व ने संयुक्त रूप से यह अलंकरण प्रदान किया।
यह प्रतिष्ठित अलंकरण, आई.एम.ए. यू.पी. स्टेट के, शीर्ष नेतृत्व द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। सम्मान प्रदान करने वालों में - डॉ. शरद अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, आई.एम.ए. एवं संरक्षक, आई.एम.ए. यू.पी. स्टेट, डॉ. पी. के. अग्रवाल, अध्यक्ष, आई.एम.ए. यू.पी. स्टेट, डॉ. आशीष अग्रवाल, मानद राज्य सचिव, आई.एम.ए. यू.पी., डॉ. एम. एम. पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष, आई.एम.ए. यू.पी. स्टेट, डॉ. रविश अग्रवाल, आयोजन अध्यक्ष, आई.एम.ए. यू.पी. स्टेट सम्मेलन एवं प्रेसीडेंट-इलेक्ट, आई.एम.ए. यू.पी. स्टेट एवम डॉ. विमल भारद्वाज, आयोजन सचिव, आई.एम.ए. यू.पी. स्टेट सम्मेलन द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य चिकित्सा–विज्ञों ने यह रेखांकित किया कि वर्ष 2024-2025, आई.एम.ए. कानपुर शाखा के इतिहास में उपलब्धियों का स्वर्णिम अध्याय सिद्ध हुआ है। शाखा की सभी गतिविधियों में अनुशासन, संगठन, समयबद्धता और समन्वय का अद्भुत संतुलन देखने को मिला, जिसका श्रेय बड़े पैमाने पर, डॉ. (प्रो.) विकास मिश्रा के प्रभावशाली नेतृत्व, संवेदनशील दृष्टिकोण और टीम–उन्मुख कार्यसंस्कृति को दिया गया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि डॉ. विकास मिश्रा ने चिकित्सक हितों की रक्षा, जन–जागरूकता अभियानों, स्वास्थ्य शिक्षा गतिविधियों, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शाखा के सुचारु संचालन में उल्लेखनीय नेतृत्व प्रदान किया। उनके कार्यों को न केवल राज्य स्तर पर सराहा गया, बल्कि कई शाखाओं ने कानपुर मॉडल को उत्कृष्ट संगठनात्मक दक्षता का मानक बताया।
सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. (प्रो.) विकास मिश्रा ने अत्यंत विनम्रता के साथ आई.एम.ए. यू.पी. स्टेट नेतृत्व, आई.एम.ए. कानपुर शाखा की अध्यक्ष 2024-2025 डॉ. नंदिनी रस्तोगी, भूतपूर्व अध्यक्षों, पूर्व सचिवों, वर्ष 2024-2025 की संपूर्ण कार्यकारिणी, शाखा के वरिष्ठजनों तथा सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संपूर्ण आई.एम.ए. कानपुर परिवार की एकजुटता, निष्ठा, परिश्रम और सेवा–भाव का सामूहिक परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि को टीम भावना और संगठन के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया।
आई.एम.ए. कानपुर शाखा के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, वर्तमान सचिव डॉ. शालिनी मोहन तथा शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. मिश्रा को इस अद्वितीय उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मान कानपुर के लिए गर्व का विषय है और युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायी मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मिश्रा ने न केवल शाखा का मान बढ़ाया, बल्कि चिकित्सक समुदाय के गरिमामय योगदान को भी सशक्त रूप से स्थापित किया है।
डॉ. (प्रो.) विकास मिश्रा, गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, कानपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में प्रोफेसर हैं और संक्रामक रोगों के निदान, नियंत्रण एवं प्रबंधन में उनका महत्वपूर्ण योगदान व्यापक रूप से प्रशंसित है। चिकित्सा–शिक्षा एवं जन–स्वास्थ्य की दिशा में उनका सतत प्रयास उन्हें एक विशिष्ट स्थान प्रदान करता है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें