Customised Ads
मंडल स्तर युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चयनित

कानपुर नगर। शुक्रवार 28नवम्बर 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में मंडल स्तर युवा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नीरज सिंह, Deen छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय; प्रधानाचार्य बृजमोहन सिंह, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन; तथा युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मंडल स्तर युवा उत्सव “विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग–2026” के अंतर्गत कानपुर मंडल के जनपद कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं कानपुर नगर से प्रतिभाग किया गया। उत्सव में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोकगीत समूह में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं लोकनृत्य समूह प्रतियोगिता में ज्योत्सना शुक्ला एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान अर्जित किया। साइंस मेला प्रदर्शनी में सौभाग्य दीक्षित, जनपद कानपुर देहात, ने प्रथम स्थान तथा कात्यायनी जायसवाल एंड ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डिक्लेरेशन प्रतियोगिता में कुमकुम, कानपुर नगर, ने प्रथम स्थान हासिल किया। कहानी लेखन प्रतियोगिता में अमित कुमार, कानपुर नगर, प्रथम रहे और पेंटिंग प्रतियोगिता में अलीला अल्ताफ, कानपुर नगर, ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर युवा उत्सव के लिए क्वालीफाई किया।

सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंडल स्तर युवा उत्सव में चयनित प्रतिभागी आगामी राज्य स्तर युवा उत्सव में अपने-अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टिप्पणियाँ