कानपुर नगर। गुरुवार 20नवम्बर 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के माध्यम से बूथ स्तर पर अपने जनाधार को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथों पर सक्रियता एवं संगठनात्मक संरचना को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए अपने सभी बूथों पर प्रदेश , क्षेत्रीय , जिला पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बूथ प्रवासी बनाकर बूथों पर उतार दिया है।
सभी नेताओं को एक एक बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नेताओं को अपने निवास वाले शक्तिकेंद्र के अलावा किसी दूसरे शक्तिकेंद्र के बूथ पर प्रवासी बनाया गया है।
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि बीएलए वन, बीएलए टू और बूथ प्रवासी तीनों आपसी तालमेल बनाकर बूथ अध्यक्ष के साथ घर घर पहुंचने की रणनीति तैयार करें। संपर्क, संवाद , सत्यापन कर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पार्टी कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण अभियान एसआईआर में गणना प्रपत्र भरने में लोगों के मददगार बने।कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रह जाए। गुरुवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष ने छावनी विधानसभा के श्यामनगर मंडल के कई बूथों पर प्रवास कर स्थलीय प्रगति रिपोर्ट देखी। किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने जूही मंडल के कई बूथों पर प्रवास कर एसआईआर अभियान में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
रघुनंदन भदौरिया ने छावनी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने यशोदा नगर, गणेश शुक्ला ने बाबूपुरवा, जसविंदर सिंह ने बर्रा , दक्षिण मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने निराला नगर और अनुराग शुक्ला ने किदवई नगर मंडल में प्रवास किया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें