Customised Ads
पाल्हेपुर में देव दीपावली पर सुंदरकांड पाठ व हवन का भव्य आयोजन

पाल्हेपुर, कानपुर नगर। बुधवार 05नवम्बर 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर प्राचीन बूढ़ा माता मंदिर, पाल्हेपुर  में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके पश्चात हवन, प्रसाद वितरण और मेला का आयोजन किया गया।

सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। भक्तों ने बूढ़ा माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रांगण ‘जय माता दी’ के जयकारों और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में आचार्य पंडित निर्मल शास्त्री जी के निर्देशन में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न हुई। आयोजन समिति ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आचार्य पंडित निर्मल शास्त्री जी ने कहा, “देव दीपावली का पर्व केवल दीपदान का नहीं, बल्कि अंतःकरण को प्रकाशित करने का भी प्रतीक है। जब मन में भक्ति और आचरण में शुद्धता होती है, तभी सच्ची दीपावली होती है।”स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आयोजन वर्षों से पाल्हेपुर क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन बूढ़ा माता के दर्शन करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं इस अवसर पर कमलेश पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, संजय सिंह, जितेंद्र मिश्रा, कुशाग्र पाण्डेय, पीयूष पाण्डेय, विवेक सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ