Customised Ads
भारतीय जनता पार्टी के कानपुर महानगर के संस्थापक गोपाल अवस्थी नही रहे

कानपुर नगर। रविवार 16नवम्बर 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के कानपुर महानगर के संस्थापक जिलाध्यक्ष, लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व चेयरमैन प्रदूषण बोर्ड गोपाल अवस्थी जी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, शहीद कई जन प्रतियोगियों ने श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देने वालों में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी , सुरेन्द्र मैथानी, नीलिमा कटियार, पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्र, प्रेमलता कटियार, भाजपा उत्तर- दक्षिण जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं शिवराम सिंह, रघुनंदन भदौरिया, मनीष त्रिपाठी, सुनील बजाज आदि ने उनके रेल बाजार स्थित आवास पर पहुंच कर स्वर्गीय गोपाल अवस्थी को पार्टी का झंडा उढ़ाकर नमन किया। और उनके द्वारा पार्टी को दिए गए अनेक योगदानों को याद किया।

गोपाल अवस्थी कानपुर में भाजपा की जड़े मजबूत करने के लिए सदैव संकल्पित रहे और नई पीढ़ी के नेताओं के लिए सदैव मार्गदर्शक की भूमिका में रहे। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है।

टिप्पणियाँ