Customised Ads
देशवासियों के लिए प्रेरणा हैं वीरांगना ऊदा देवी - शिवराम

कानपुर नगर। सोमवार 17नवम्बर 2025 (सूत्र/सूवि/पीआईबी) सूर्य दक्षिरायण, मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। आज केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता में वीरों और वीरांगनाओं का योगदान अविस्मरणीय है और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता समर का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश रहा है। शहीद मंगल पांडे, वीर सिंह कोलवाल, महारानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे और ऊदा देवी जैसे महानायक और अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने वाले अनगिनत क्रांतिकारियों की गाथाएं आज भी प्रेरणा देती हैं।उन्होंने कहा कि ऊदा देवी का बलिदान भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है।    

उन्होंने कहा कि विदेशी शक्तियां जब हमारे देश पर कब्जा करना चाह रही थीं, तब देशवासियों ने एकजुट होकर अंग्रेजी हुकूमत का विरोध किया। ऊदा देवी ने महिला शक्ति की अदम्य साहसिकता का परिचय दिया था। उन्होंने 1857 के युद्ध में अंग्रेजी सेना के 32 सैनिकों को अपने अद्भुत साहस और शौर्य के बल पर मार गिराया था। वीरांगना ऊदा देवी का बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है। देश की आजादी और समाज के स्वाभिमान के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, अरविंद वर्मा, ज्ञानू अवस्थी, संजीव बेरी, शिवम मिश्रा, एलबी पटेल, बीएल पांडेय बिट्टू परिहार, प्रवीण मिश्रा ,पंकज द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी, नीरज भदौरिया आदि मौजूद रहे।

   जिला मीडिया प्रभारी 

 भाजपा कानपुर दक्षिण

टिप्पणियाँ