लखनऊ। शुक्रवार 14नवम्बर 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की एकादशी शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। बिहार की धरती अपने आप में संघर्ष, संकल्प और संस्कृति की जीवंत पहचान है। यही बिहार आज एक नए परिवर्तन, नए उत्साह और विकास के सुनहरे भविष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। बीते वर्षों में प्रधानमंत्री के गतिशील नेतृत्व और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने हर नागरिक के जीवन में विश्वास का एक नया दीप प्रज्ज्वलित किया है।
आज बिहार की जनता यह अनुभव कर रही है कि विकास केवल नारों से नहीं आता—विकास आता है दूरदृष्टि, संकल्प और स्थिर सरकार से। और यही स्थिरता, यही विश्वास 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता न जनता ने 243 सीटों में 202 सिम एनडीए को देखकर भारी बहुमत से विजई बनाया है वहीं पर विपक्षी पार्टी 35 सीट में सिमट गई है जबकि अन्य के खाते में 6 सिम गई है इन परिणामों को देखते हुए जनता एक बार फिर एनडीए के साथ खड़ी दिख रही है।
जनता का विश्वास — एनडीए का संकल्प
एनडीए गठबंधन ने बिहार को नई सड़कें, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा में सुधार, महिलाओं की सुरक्षा और किसानों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन देने का प्रयास किया है। इन प्रयासों की गूंज अब हर गांव, हर कस्बे और हर शहर में सुनाई देती है। 2025 का चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक अवसर है।
भारतीय केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि जनता के दिलों में यह विश्वास गहराता जा रहा है कि “विकास का मार्ग वही आगे बढ़ाएगा जिसने उसे सच्चे मन से शुरू किया है।”
एनडीए की जीत — बिहार के उज्ज्वल भविष्य की जीत
भारतीय केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कहा जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एनडीए एक विजन और एक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। यह चुनाव बिहार को प्रगति, रोजगार, शिक्षा, सुशासन और समृद्धि की ओर ले जाने का नया द्वार है। बिहार की जनता अपनी जनशक्ति के साथ तैयार है एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाकर विकास की गंगा को अविरल रखने के लिए।
भारतीय केसरिया वाहिनी का संदेश भारतीय केसरिया वाहिनी बिहार की देवतुल्य जनता को हृदय से प्रणाम करती है। आपका विश्वास और स्नेह इस राष्ट्र-निर्माण यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति है। हम कामना करते हैं कि 2025 का चुनाव बिहार के विकास के नए अध्याय की शुरुआत बने और एनडीए गठबंधन फिर एक बार बिहार के विकास में स्वर्णिम युग लाने में सफल हो।

addComments
एक टिप्पणी भेजें