Customised Ads
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में दशहरा महोत्सव वा डांडिया रास का भव्य आयोजन

कानपुर नगर। गुरुवार 02अक्टूबर 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दसमी (विजय दशमी) शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। आईएमए कानपुर शाखा एवं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में दशहरा महोत्सव एवं डांडिया रास का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।

दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध कर माता सीता को मुक्त कराया था। यह पर्व अन्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इसी दिन माता दुर्गा ने महिषासुर का संहार कर शक्ति की सर्वोच्चता को स्थापित किया था। इसलिए यह दिन साहस, सत्य और धर्म की जीत का संदेश देता है और समाज को यह प्रेरणा देता है कि असत्य चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सत्य और न्याय की ही विजय होती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (आईएएस) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ऋतुप्रिया सिंह (एसडीएम, कानपुर) एवं डॉ. राकेश वर्मा (निदेशक, एल.पी.एस. इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी) डॉ. संजय कला, प्राचार्य एवं डीन, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज उपस्थित रहे।

महोत्सव के दौरान विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक धुनुची नृत्य, देवी नवदुर्गा गरबा एवं डांडिया रास, श्रीराम की लीला पर आधारित नाट्यनाटिका, बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कपल डांस, रैम्प वॉक, रावण निर्माण प्रतियोगिता, मेडली सिंगिंग और अन्य संगीत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। बच्चों एवं परिवारों के लिए विशेष किड्स ज़ोन तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।

इस अवसर पर आईएमए कानपुर के पदाधिकारी डॉ. नंदिनी रस्तोगी (अध्यक्ष), डॉ. विकास मिश्रा (सचिव), डॉ. नीलम मिश्रा (चेयरपर्सन, सांस्कृतिक समिति), डॉ. अनुराग मेह्रोत्रा (अध्यक्ष 2025-26), डॉ. शालिनी मोहन ( सचिव 2025-26), डॉ. रेनू सिंह गहलौत (सांस्कृतिक सचिव 2025-26), डॉ. सी. निहलानी (उपाध्यक्ष), डॉ. ऋचा लूथरा (सांस्कृतिक सचिव), डॉ. दीपक श्रीवास्तव (वित्त सचिव) तथा डॉ. विशाल सिंह (वित्त सचिव 2025-26) विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की तरफ से डॉ. ऋचा गिरी, उप प्रधानाचार्य, डॉ राकेश वर्मा, अध्यक्ष ,स्टाफ क्लब, डॉ. यशवंत राव सचिव , स्टाफ क्लब, डॉ. संतोष बर्मन, कैंपस इंचार्ज मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजन में डॉ. कुणाल सहाय, उपाध्यक्ष, डॉ. अमित सिंह गौर उपाध्यक्ष, डॉ. अंतरा डेबरॉय, सह सांस्कृतिक सचिव, डॉ. बृजेन्द्र शुक्ला, डॉ. मनीष निगम, डॉ. देबज्योति डेबरॉय, डॉ. आलोक गहलौत, डॉ. राम सिंह वर्मा, डॉ. सपना मेह्रोत्रा, डॉ. क्षमा शुक्ला, डॉ. प्रीति अहुजा, डॉ. शुभी जायसवाल, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. नेहा सिंह चौहान, डॉ. प्रतिमा वर्मा तथा डॉ. अनिकेत त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉक्टरों, विद्यार्थियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और विजयादशमी का पर्व पारंपरिक गरिमा एवं उमंग के साथ उल्लासपूर्वक मनाया।

टिप्पणियाँ