Customised Ads
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान 7 अक्टूबर को मनाएगा 90वां स्थापना दिवस, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी करेगें क्षात्रावास के लिए भूमिपूजन

कानपुर नगर। रविवार 05अक्टूबर 2025 (संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, आश्विन मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की निदेशक प्रो. सीमा परोहा ने संस्थान मे आयोजित प्रेस वार्ता मे बताया की स्थापना दिवस मे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी होंगे तथा कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां भी होंगी शामिल।

भारत की शुगर टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की रीढ़ माने जाने वाला राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI), कानपुर आगामी 7 अक्टूबर 2025 को अपना 90वां स्थापना दिवस एक ऐतिहासिक समारोह के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

प्रमुख अतिथि गणों में क्षेत्रीय सांसद देवेंद्र सिंह “भोले”, गन्ना मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार लक्ष्मीनारायण चौधरी, क्षेत्रीय विधायक नीलिमा कटियार, सचिव, भारत सरकार संजीव चोपड़ा , संयुक्त सचिव अश्वनी श्रीवास्तव,  संयुक्त सचिव ( PD, BP, NFSA and S& R) DFPD रवि शनाकार। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की नींव 1920 के दशक में स्थापित इंपीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ शुगर टेक्नोलॉजी से जुड़ी है। इसकी औपचारिक स्थापना अक्टूबर 1936 में कानपुर में हुई थी। वर्ष 1963 में यह वर्तमान कल्याणपुर परिसर में स्थानांतरित हुआ। आज NSI केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी शैक्षणिक एवं अनुसंधान उत्कृष्टता के लिए विख्यात है। इसके पूर्व छात्र (Alumni) थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरीशस, केन्या, युगांडा, ब्राज़ील, फिज़ी सहित कई देशों में शीर्ष पदों पर कार्यरत हैं, जो भारत की तकनीकी क्षमता का परचम लहरा रहे हैं। समारोह में देशभर से आए प्रगतिशील किसानों और संस्थान के विकास में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान संस्थान की ओर से उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक होगा।

90वां स्थापना दिवस केवल अतीत की उपलब्धियों का स्मरण ही नहीं है, बल्कि आने वाले समय में अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और उद्योग-शैक्षणिक सहयोग के नए संकल्प का भी अवसर होगा।

टिप्पणियाँ