फर्रुखाबाद। गुरुवार 16अक्टूबर 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की दसमी शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। साहसी बालिका टीम, एनजीओ अध्यक्ष खुशबू मिश्रा और अपराध निरीक्षक/मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में मिशन शक्ति 5 का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
उन्होंने मिशन शक्ति के पोस्टर बांट कर महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बताते हुए उप निरीक्षक सुधा पाल ने शासन द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों और टोल फ्री नंबर की जानकारी दी।
रेनू सिंह एवं सीमा बघेल ने गुड टच और बेड टच के बारे बताते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में टोल फ्री नंबर पर तत्काल सहायता मिलेगी। खुशबू मिश्रा ने बच्चों को नैतिक मूल्यों की जानकारी दी वही पर साहसी बालिका टीम की ओर से पेंसिल बाक्स एवं नोट बुक देकर बच्चो को सम्मानित किया। एनसीसी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा ने जानवी, अंशी, आशिकी, बीतू, सुरभि द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत पर दो सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया। उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने सभी को सम्मानित करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन निधि चौहान ने किया।इस अवसर पर आकाश पाल, योगेन्द्र कुमार, कमलेश राजपूत, युक्ता शुक्ला, ध्रुव शुक्ला, अंजू यादव, लीना, गौरी , सौम्या, मुस्कान, आरती, प्रीति ,चांदनी, आशा, उमा, मेमवती, राम देवी, सत्यवती, सुनंदा, कोमल, भगवान देवी, नीलम सहित दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।
addComments
एक टिप्पणी भेजें