कानपुर नगर। मंगलवार 14अक्टूबर 2025 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य दक्षिरायण, कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के तत्वावधान में माननीय कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में जूडो इंटरकॉलेजिएट प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अंशु यादव (डीएसडब्ल्यू), दिलशाद सिद्दीकी (सचिव, कानपुर जूडो एसोसिएशन), डॉ. श्रवण कुमार सिंह यादव (विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग) तथा श्रीमती निमिषा सिंह कुशवाहा (खेल सचिव) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरक संबोधन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह और अधिक बढ़ा दिया।
प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सहभागिता की। खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक रहा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रभाकर पांडेय (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. आशीष कुमार कटियार (सहायक प्रोफेसर), अभिषेक मिश्रा (सहायक प्रोफेसर), धर्मेंद्र कुमार चौहान (सहायक प्रोफेसर) तथा शुभम हजारीया (सहायक प्रोफेसर) की विशेष उपस्थिति रही, जिनकी सक्रिय सहभागिता ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही आनंद यादव (ताइक्वांडो कोच), मोहित तिवारी (बैडमिंटन कोच) तथा अन्य कोच भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में जूडो ऑफिशियल्स - राजेश भारद्वाज, रवि कुमार मौर्य, सूरज थापा, सुश्री रेनू यादव तथा उदय राज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके कुशल निर्देशन एवं निर्णयों ने प्रतियोगिता को सुचारु रूप से संपन्न करने में अहम भूमिका निभाई।
🥋 पुरुष वर्ग के पदक विजेता (Men’s Category Medalists)–60 किलोग्राम वर्ग:
- प्रथम स्थान – आरव कुमार मौर्य (DVS)
- द्वितीय स्थान – भास्कर (Christ Church College)
- तृतीय स्थान – रुद्र प्रताप सिंह (Christ Church College)
- चतुर्थ स्थान – शैलेन्द्र सिंह (CSS)
–66 किलोग्राम वर्ग:
- प्रथम स्थान – विजय पाल (CSJMU)
- द्वितीय स्थान – आशीष यादव (Christ Church College)
- तृतीय स्थान – मो. अकिफ इरफान (DSN Unnao)
- चतुर्थ स्थान – निखिल (CSJMU)
–73 किलोग्राम वर्ग:
- प्रथम स्थान – दीपांशु सिंह (CSJMU)
- द्वितीय स्थान – मो. आतिफ इरफान (VSSD)
- तृतीय स्थान – यश कुमार (BND)
- चतुर्थ स्थान – अभय सिंह पाल (CSJMU)
–81 किलोग्राम वर्ग:
- प्रथम स्थान – शिवम यादव (BND)
- द्वितीय स्थान – आशुतोष सिंह (CSJMU)
- तृतीय स्थान – रोहित पाल (CSJMU)
- चतुर्थ स्थान – दिव्यांश कुशवाहा (CSJMU)
–100 किलोग्राम वर्ग:
- प्रथम स्थान – आदित्य महतो (CSJMU)
🥋 महिला वर्ग के पदक विजेता (Women’s Category Medalists)
–48 किलोग्राम वर्ग:
- प्रथम स्थान – शालू पाल (Pt. Kundan Pal College)
- द्वितीय स्थान – रिमझिम (CSS)
–52 किलोग्राम वर्ग:
- प्रथम स्थान – मोनिका (RGM)
- द्वितीय स्थान – हिमांशी (DGPC)
–57 किलोग्राम वर्ग:
- प्रथम स्थान – अनन्या सिंह (CSJMU)
–63 किलोग्राम वर्ग:
- प्रथम स्थान – चंचल राय (Christ Church College)
–70 किलोग्राम वर्ग:
- प्रथम स्थान – आराध्या सिंह (VSSD)
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
addComments
एक टिप्पणी भेजें