Customised Ads
10 वर्षों के बाद आईएमए की कार्यकारणी सर्वसम्मति से निर्वाचित - डॉ अर्चना भदौरिया चेयरपर्सन इलेक्शन कमेटी

कानपुर नगर। रविवार 12अक्टूबर 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर।  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), कानपुर शाखा की वार्षिक आम सभा (ANNUAL GENERAL BODY MEETING) आज सायं 6:00 बजे IMA के जितेन्द्र कुमार लोहिया सभागार में सम्पन्न हुई। सभा की अध्यक्षता डॉ. नंदिनी रस्तोगी (अध्यक्ष) ने की तथा संचालन डॉ विकास मिश्रा (सचिव) द्वारा किया। 

सभा का आरम्भ IMA प्रार्थना से हुआ, जिसके पश्चात दिवंगत सदस्यों के प्रति श्रद्धांजलि (CONDOLENCES) दी गई। इसके उपरान्त पिछली आम सभा की कार्यवृत्त की पुष्टि की गई तथा सचिव डॉ विकास मिश्रा ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट और वित्तीय सचिव दीपक श्रीवास्तव ने वर्ष 2024-2025 के वार्षिक लेखे (ANNUAL ACCOUNTS) प्रस्तुत किए जिसे आमसभा ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

डॉ दीपक श्रीवास्तव, वित्तीय सचिव द्वारा वर्ष 2025-2026 के बजट भी प्रस्तुत किए साथ ही बताया कि नई टीम के साथ विचार विमर्श कर के बनाया गया है। इसको भी आम सभा ने सर्वसम्मति से अनुमोदन प्राप्त किया। कार्यक्रम में संस्था सदस्यों को साल भर के उत्कर्ष कार्यों के लिए पुरस्कार एवं प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया।

ary निवर्तमान अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी ने अपने उद्बोधन में बताया कि उन्होने आईएमए कानपुर के अध्यक्ष पद का भार अक्टूबर 23 में इसलिए संभाला कि वे सेवा के मंदिर का निमार्ण पूरा कर सके और हर्ष का विषय है कि प्रभु की कृपा तथा आईएमए के सभी सदस्यो के सहयोग से ये संकल्प पूरा हो सका। उन्होंने यह भी कहा उनका प्रयास था कि IMA के सभी सदस्यों में एकता रहे और इसका आकलन इस बात से किया जा सकता है कि 2025-26 में आने वाली कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। अपने कार्यकाल उन्होंने IMA BLOOD BANK को डिजिटल कराया और मेंबर की डिजिटल डायरेक्टरी को रिवाइव किया। उन्होंने कहा कि आईएमए की छवि को जनमानस में बढ़ाने के लिए बहुत से पब्लिक अवेयरनेस टॉक, सीपीआर वर्कशॉप व मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन किया। अपने मेंबर्स के ज्ञानवर्धन के लिए रिकॉर्ड नंबर ऑफ सीएमई कराई। प्रशासन, पुलिस व प्रेस से तालमेल बनाकर अपने मेंबर्स को डे टू डे प्रॉब्लम को सॉल्व किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए 'परिवर्तन के साथ पेड़ लगाकर अपना सामाजिक कर्तव्य निभाया। पुलिस कमिश्रर के आह्वाहन पर आईएमए कानपुर के मेंबर्स ने नगर के 50 से अधिक चौराहों को गोद लेकर नगर को ary सुरक्षित बनाने का किया।

वार्षिक चुनाव 2025-2026 के परिणामों की घोषणा डॉ अर्चना भदौरिया चेयरपर्सन इलेक्शन कमेटी द्वारा किया गया और उन्होंने ने ये भी बताया कि बहुत हर्ष का विषय है कि 10 वर्षों के बाद आईएमए की कार्यकारणी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुई है इसके पहले वर्ष 2014-15 में हुई थी। ये संस्था की एकता और विश्वास का प्रतीक है।

इसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का शपथ समारोह (INSTALLATION) सम्पन्न हुआ और नई कार्यकारिणी समिति का परिचय दिया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा ने सदस्यों को संबोधित करते हुए IMA की भावी योजनाओं एवं गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ने बताया कि

  1. डॉक्टर और पेशेंट रिलेशनशिप को विश्वास पूर्ण बनाने का प्रयास। डॉक्टर आपके हितैषी हैं इस बात को दोबारा से जनता को समझने का प्रयास जारी रहेगा।
  2. शहर के विभिन्न इलाकों में चैरिटेबल कैंपों के माध्यम से शहर के विशिष्ट एवं नामी डॉक्टरों द्वारा कानपुर की जनता का परामर्श व इलाज।
  3. IMA को एक मजबूत एवं आम जनता के लिए एक विश्वसनीय संस्था के रूप में उजागर करना। सरकारी तंत्र से तालमेल बिठाकर जनता के हित में कार्य करना।
  4. LMAके सदस्यों का उत्पीड़न एवं सदस्यों के खिलाफ किसी भी नाजायज गतिविधि के खिलाफ आवाज उठाना। जिससे शहर के डॉक्टर निर्भीकता पूर्वक कम दरों पर सही इलाज जनता को प्रदान कर सके।
  5. शहर की महत्वपूर्ण संस्थाओं, शासन व प्रशासन से जुड़ाव कर शहर की चिकित्सीय सेवाओं को बेहतर बनाना।

नई कार्यकारिणी को कार्य संचालन के अधिकार (DELEGATION OF POWER) प्रदान किए गए तथा बैंक खातों के संचालन हेतु अध्यक्ष, सचिव और वित्त सचिव को संयुक्त रूप से अधिकृत किया गया।

बैठक में अन्य प्रस्तावों पर भी विचार हुआ और आवश्यक निर्णय लिए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ