Customised Ads
CSJMU के दो वैज्ञानिकों को मिला वैश्विक सम्मान, विश्व के शीर्ष 2% प्रभावशाली वैज्ञानिकों में हुआ चयन

    डॉ समीक्षा                                 डॉ राकेश शर्मा

कानपुर नगर। रविवार 21सितम्बर 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, आश्विन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या (पितृपक्ष) शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय के दो प्रख्यात वैज्ञानिक—डॉ. राकेश कुमार शर्मा (जीवन विज्ञान विभाग) एवं डॉ. समीक्षा कुमार सिंह (एस.एन. सेन बालिका महाविद्यालय)—को Elsevier एवं Stanford University द्वारा वर्ष 2025 में प्रकाशित वैश्विक सूची में विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत सर्वाधिक प्रभावशाली वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त हुआ है। यह सूची अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिकों के शोध कार्यों की गुणवत्ता, उद्धरणों की संख्या (citations) एवं उनके वैश्विक प्रभाव के आधार पर जारी की जाती है। इस वर्ष प्रकाशित सूची में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से केवल दो नाम सम्मिलित हुए हैं, जो संस्थान की शोध क्षमता और अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण हैं।

डॉ. राकेश कुमार शर्मा – जीवन विज्ञान विभाग डॉ. शर्मा की रैंकिंग में इस वर्ष उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है। वर्ष 2024 में वे 1125वें स्थान पर थे, जबकि 2025 की सूची में उनका स्थान 783वाँ है। उनका शोध क्षेत्र लिग्नोसेल्युलोसिक बायोमास कन्वर्ज़न, माइक्रोबियल फ्यूल सेल्स (MFCs) तथा प्रोबायोटिक्स आधारित सतत समाधान पर केंद्रित है। उनके अनुसंधान वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों और मानव स्वास्थ्य के लिए स्थायी विकल्प प्रस्तुत करते हैं। डॉ. शर्मा ने कहा: “यह उपलब्धि कुलपति जी के मार्गदर्शन, सहयोगियों और विद्यार्थियों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। मैं भविष्य में भी प्रभावशाली शोध कर वैज्ञानिक समुदाय 

डॉ. समीक्षा कुमार सिंह – एस.एन. सेन बालिका महाविद्यालय डॉ. समीक्षा कुमार सिंह को इस सूची में दोनों श्रेणियों—कैरियर प्रभाव और वर्ष 2025 के एकल वर्ष प्रभाव—में स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि उनके दीर्घकालिक एवं समकालीन शोध योगदान की पुष्टि करती है। उनका शोध कार्य वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय है। डॉ. सिंह ने कहा: “यह सम्मान मेरे शोध प्रयासों को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता है। मैं इसे अपने विद्यार्थियों, सहयोगियों और संस्थान के सहयोग का परिणाम मानती हूँ।”

कुलपति प्रो विनय कुमार पाठ ने बताया गर्व का विषय छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दोनों वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कह कि “विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में हमारे विश्वविद्यालय के दो शोधकर्ताओं का नाम आना अत्यंत गर्व का विषय है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे वैज्ञानिक जगत के लिए प्रेरणादायक है। हमें विश्वास है कि वे आने वाले समय में शोध और नवाचार की नई ऊँचाइयों को छूएंगे।”

टिप्पणियाँ