Customised Ads
श्री मद भागवत कथा के सप्तम् दिवस पर...

कानपुर नगर। शनिवार 23अगस्त 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या वर्षा ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। श्री मंगलेश्वर मानव कल्याण सेवा समिति के सहयोग से श्री मन्गलेश्वर बाबा धाम भैरमपुर कानपुर नगर के लक्ष्मी नारायण पार्टी लॉन में श्री मद भागवत कथा के सप्तम्  दिवस में  दिनाँक 23/08/2025 को कथा अपने निर्धारित समय से प्रभु भजन के साथ प्रारंभ हुई।

कथावाचक परम पूज्यनीय श्रधेय आचार्य रमाकांत तिवारी जी महाराज के द्वारा भागवत कथा का समापन, राजा परीक्षित को मोक्ष एवम् श्रीमद  भागवत कथा  का महत्व एवम् फल की विशेषता का ज्ञान कराया। कथा में मुख्य यजमान एवम् परीक्षित श्री मती रानी एवम् श्याम नारायण शुक्ला के द्वारा कथा का पूजन एवम् श्रवण किया गया। महाराज जी के सुविचार है मनुष्य को चाहिये की सदा हि सरल हृदय ,सुविचारी एवम् भागवत प्रेमी होना चाहिये।

कथा के सप्तम्  दिवस के मुख्य सहयोगी पंकज शुक्ला , शिवम्  शुक्ला ,आशीष  शुक्ला ,गोपाल मिश्रा ,अनुज मिश्रा एवम्  मंदिर पुरोहित अनिल शुक्ला जी रहे।

टिप्पणियाँ