कानपुर नगर। बुधवार 20अगस्त 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य दक्षिरायण, भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी वर्षा ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। श्री मंगलेश्वर मानव कल्याण सेवा समिति के सहयोग से मन्गलेश्वर बाबा धाम भैरमपुर कानपुर नगर के लक्ष्मी नारायण पार्टी लॉन में श्री मद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में दिनाँक 20/08/2025 को कथा अपने निर्धारित समय से प्रभु भजन के साथ प्रारंभ हुई।
कथावाचक परम पूज्यनीय श्रधेय आचार्य रमाकांत तिवारी जी महाराज* के द्वारा भक्ति योग, ज्ञान योग, वैराग्य का महत्व एवम् साथ में भगवान कृष्ण कि बाल लीलाओ का मनमोहक वर्णन और गोपियों संग प्रभु की रास लीला का सुंदर वृतांत का वर्णन हुआ। कथा में मुख्य यजमान एवम् परीक्षित मती रानी एवम् श्याम नारायण शुक्ला के द्वारा कथा का पूजन एवम् श्रवण किया गया। महाराज जी के सुंदर विचार है कि आज के समय में गृहस्थ वहीं सफल है जहा गुणवान पुत्र एवम् भक्ति पूजन करने वाली स्त्री हो। मुख्य अतिथि भाजपा जिला श्रम प्रकोष्ठ गिरिजेश मिश्रा जी उपस्थित रहे।
कथा के चतुर्थ दिवस के मुख्य सहयोगी शेष नारायण शुक्ला, जय नारायण शुक्ला, विमल शुक्ला, सत्यम शुक्ला, शिवम शुक्ला, शिखर शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, गोपाल मिश्रा, अनुज मिश्रा, अनंत शुक्ला एवम् मंदिर पुरोहित अनिल शुक्ला रहे।
addComments
एक टिप्पणी भेजें