कानपुर नगर। शनिवार 19जुलाई 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास कृष्ण पक्ष की नवमी, वर्षा ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक महासभा की बैठक पंडित सरयु नारयण बाल विद्यालय इंटर कॉलेज आजाद नगर कानपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री और संगठन मंत्री का भी चयन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ पांडे और प्रदेश के पदाधिकारी की सर्वसम्मत से स्वयं प्रकाश अग्निहोत्री को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सोपा गया साथ ही संगठन के विस्तार के लिए राम कुमार शुक्ला को नया संगठन मंत्री बनाया गया।
माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक महासभा के गठन और संगठन को गतशील बनाने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को संगठन के ऊपर पदाधिकारी प्रदेश के जनपदों में जाकर प्रबंधकों को विद्यालय संचालकों को जागरूक करेंगे और शिक्षा अधिकारियों के भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे बैठक में डॉक्टर दिनेश चंद पाठक शिवाकांत मिश्रा भजन लाल पाल कृष्ण दत द्विवेदी हीरालाल राठौरिया विवेक पांडे एडवोकेट रविकांत सिंह आदि पदाधिकारी ने संबोधित किया। उक्त जानकारी नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री स्वयं प्रकाश अग्निहोत्री ने दी
addComments
एक टिप्पणी भेजें