Customised Ads
हरियाली तीज का उत्सव रामेष्ट धाम केशव नगर में

कानपुर नगर। मंगलवार 29जुलाई 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पंचमी (नागपंचमी), वर्षा ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। पवित्र श्रावण मास में आज केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर की महिला सदस्यों द्वारा श्रीमती राजेश्वरी दुबे के मार्गदर्शन में हरियाली तीज के अवसर पर रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका, केशव नगर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है।

महिलाओं ने सावन गीत, कजरी आदि गाकर वातावरण भक्तिमय, अनुपम एवम उल्लासपूर्ण बना दिया। समिति की सभी महिला सदस्यों ने हरी साड़ी व अन्य सभी परिधान हरे रंग के साथ ही शृंगार भी हरे रंग का कर भारत की समृद्धि को प्रदर्शित कर रही थी।

महिलाएं शिव शंकर त्रिपुरारी चले हैं ससुरारी रे हारी, कि अरे रामा रिमझिम बरसे पनिया झूले राधा रनिया रे हारी, कि अरे रामा लागल सावन महिनवा चला चली काशी नगरिया न, , कि अरे रामा सरयू किनारे दोनो भैया मांग रहे नैया रे हारी ,अरे रामा छाई घटा घनघोर बदरिया कारी रे हारी, शीतल पड़ती मस्त फुहार आई सावन ऋतु अलबेली, आदि भजन गाकर पूरा माहौल भक्ति एवम सावन मय कर दिया।

उत्सव में प्रमुखरूप से श्रीमती रेनू अवस्थी, सीमा शुक्ला, पूनम कुमार, विजय लक्ष्मी, पिंकी त्रिवेदी, रेखा गुप्ता, जया त्रिपाठी, मुन्नी अवस्थी, जयंती बाजपेई, ममता त्रिपाठी, मीरा त्रिपाठी, बेबी शुक्ला, मधु मिश्रा, प्रीति सक्सेना, ममता, प्रेमलता, पूनम,मंजू, अनिता, भावना, प्रियंका, अलका आदि उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ