कानपुर नगर। रविवार 29जून 2025 (सूत्र) सूर्य उत्तरायण, आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, वर्षा ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा आयोजित मासिक बैठक इंदिरा नगर में आयोजित हुई। बैठक का आयोजन पुष्पेंद्र भदौरिया के द्वारा किया गया। बैठक में पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने बैठक में संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान के साथ समाज के उत्थान पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय लेखाधिकारी महेन्द्र सिंह राजावत ने कहा कि क्षत्रिय हमेशा से ही देश और मातृ भूमि के लिए अपने को बलिदान करने में पीछे नहीं हटा। प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सिर्फ एक समाज के लिए कार्य नहीं करती बल्कि सर्व समाज के उत्थान की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही हैं। मंडल अध्यक्ष महेन्द्र तोमर ने मासिक बैठक में पदाधिकारियों से वार्ड बूथ तहसील ब्लाक स्तर पर समाज के लोगों को जोड़ने की बात कही। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया का स्वागत माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री भदौरिया ने कहा कि महासभा में आज लाखों लाख पदाधिकारी है एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा दिशा निर्देश में वह सक्रियता से संगठन के कार्यों को निरंतर करते जा रहे हैं।
आज की बैठक में पदाधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय लेखाधिकारी महेन्द्र सिंह राजावत प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री धीरेन्द्र सिंह भदौरिया मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर रावेंद्र सिंह सहित जिला कार्यकारणी उपस्थित रही।
addComments
एक टिप्पणी भेजें