Customised Ads
जनपद कानपुर में पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनसुनवाई कल शुक्रवार को

कानपुर नगर। गुरुवार 05जून 2025 (सूत्र/सूवि/पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दसमी (गंगा दशहरा पर्व) ग्रीष्म ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर।  राज्य महिला आयोग उ0प्र0 की अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान कल शुक्रवार को जनपद भ्रमण के काल खंड में सर्किट हाउस सभागार में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी।

प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा फरियादियों की सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान जनसुनवाई करेंगी। जिले के सर्किट हाउस में जनपद के समस्त सम्बन्धित विभागों अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, महिला जनसुनवाई करेंगी एवं इसके पश्चात हैलेट अस्पताल, जिला कारागार तथा राजकीय बालिका गृह ख्योरा का निरीक्षण भी करेंगी।

टिप्पणियाँ