Customised Ads
शिक्षक संघ पांडे गुट के पुरोधा श्रीकांत द्विवेदी का आकस्मिक निधन

कानपुर नगर। रविवार 29जून 2025 (सूत्र) सूर्य उत्तरायण, आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, वर्षा ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के संरक्षक श्रीकांत द्विवेदी पूर्व शिक्षक डीएमयू इंटर कॉलेज गोविंद नगर, पूर्व प्रदेश महामंत्री, पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी का आज आकस्मिक निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनका उपचार चल रहा था। 

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामहामंत्री राहुल मिश्रा ने अत्यंत दुख के साथ सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के पुरोधा श्रीकांत द्विवेदी का आकस्मिक निधन हो गया। श्रीकांत द्विवेदी जी के पुत्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी व गौरव द्विवेदी हैं। अंतिम यात्रा कल सोमवार को उनके निवास 3A/31 आजाद नगर पुराना पीएनबी चौराहा से भैरव घाट के लिए प्रातः 11 बजे प्रस्थान करेगी।

 




टिप्पणियाँ