कानपुर नगर। बुधवार 11जून 2025 (सूत्र) सूर्य उत्तरायण, ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, ग्रीष्म ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। श्री राधे सेवा समिति के तत्वाधान में नौबस्ता सुभाष पार्क संजय गांधी नगर रामलीला मैदान पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि विगत कई वर्षों से श्री राधे सेवा समिति निरंतर हर माह क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
इस सुंदरकांड के आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी हिस्सा लेते है। सबसे बड़ी बात है कि सुन्दर काण्ड पाठ को पढ़ने में युवाओं ने काफी दिलचस्पी ली है जो आने वाले समय के युवाओं को धर्म और आध्यात्म के लिए प्रेरणादायक है। वरिष्ठजनों के साथ समिति अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने राम दरबार की आरती करते हुए माल्यार्पण किया। वरिष्ठजनों का सम्मान कर समिति अध्यक्ष ने प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रवीण मिश्रा चंद्र शेखर बाजपेई अंकित दीक्षित विनोद कुमार मिश्रा सुधीर बाजपेई आरके तिवारी सत्यनारायण दुबे सुबोध दीक्षित जोगेंदर तिवारी मनोज मिश्रा राजेंद्र तिवारी सतेंद्र द्विवेदी ओम प्रकाश दीक्षित सुशील शुक्ला महेश त्रिवेदी जीतू शुक्ला सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
addComments
एक टिप्पणी भेजें