Customised Ads
महिला जन सुनवाई में महिलाओं के उत्पीडन आदि के कुल-57 मामलों में 6 मामलों का मौके पर निस्तारण

कानपुर नगर। शुक्रवार 06जून 2025 (सूत्र/सूवि/पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी (निर्जला एकादशी), ग्रीष्म ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में एवं उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या अनिता गुप्ता व पूनम कपूर की उपस्थिति में सर्किट हाउस में महिलाओं से संबंधित महिला उत्पीडन की रोकथाम व महिलाओं की समस्याओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला जन सुनवाई का आयोजन किया गया।

महिला जन सुनवाई में महिलाओं के उत्पीडन, घरेलू हिंसा, दहेज संबंधी मामले एवं महिलाओं से संबंधित कुल-57 मामले आये, जिन पर प्रत्येक मामले को गम्भीरता से सुनते हुये उक्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को महिला आयोग की सदस्या द्वारा निर्देशित किया गया। 6 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

महिला जन सुनवाई में प्रार्थिनी रूपरानी सिंह ने पति आर0बी0 सिंह द्वारा घरेलू हिंसा मानसिक प्रताडित किये जाने की शिकायत की, जिस पर सुनवाई करते हुये एस0एच0ओ0 रावतपुर को बेटा, बहू के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार प्रार्थिनी सलोनी पुत्री गिरजा शंकर द्वारा दहेज प्रताडना किये जाने की शिकायत की, जिस पर सुनवाई में एस0एच0ओ0 महिला थाना को दोनो पक्षो को बुलाकर निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये।

प्रार्थिनी रंजना कटियार द्वारा पंकज चिराग कटियार द्वारा प्रताडित किया जाता है की शिकायत की गयी, जिस पर एस0एच0ओ0 कल्याणपुर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। प्रार्थिनी काजल चौरसिया द्वारा सोनू चौरसिया द्वारा दहेज की अत्यधिक मांग कर घर से निकालने की शिकायत की गयी, जिस पर एस0एच0ओ0 महिला थाना हेतु समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। प्रार्थिनी महामाया बाजपेयी द्वारा पारीवारिक महिला उत्पीड़न की शिकायत की गयी, जिस पर एस0एच0ओ0 सीसामऊ को प्रकरण देखकर वैधानिक कार्यवाही करने को निर्देशित किया। प्रार्थिनी विमला देवी द्वारा सीमा (बहु) के द्वारा प्रताड़ित किये जाने की शिकायत की गयी, जिस पर डी0पी0ओ0 कानपुर नगर को प्रकरण हसनगंज तहसील भेजने को निर्देशित किया गया।

महिला जन सुनवाई में उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुये बताया गया कि महिलाओं के किसी भी प्रकार के उत्पीडन, घरेलू हिंसा में सहायता के लिये तत्काल 112 नम्बर डायल करें तथा अपना इस नम्बर पर पंजीकरण कराकर तत्काल पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते है। महिला हेल्प लाइन 1090 व 181 में भी काल करके महिलाओं की समस्या व सहायता हेतु काल करने के संबंध में जानकारी दी गयी। 

महिला जन सुनवाई में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रशेखर, एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह महिला थानाध्यक्ष कमर सुल्तान, डी0पी0ओ0 जयदीप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसके पश्चात अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान जी द्वारा हैलेट मेडिकल कालेज व राजकीय बालगृह (बालिका) स्वरूप नगर एवं जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित को निर्देश दिये की इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि किसी भी दशा में किसी महिला को कोई दिक्कत परेशानी का सामना न करना पडें, परिसर में साफ-सफाई का ध्यान रखा जायें, गर्मी को देखते हुये पीने के पानी की उचित व्यवस्था बनाये रखी जाये।

टिप्पणियाँ