Customised Ads
सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जागरूक किया

अभ्यास के दौरान सायरन बजाकर, ब्लैकआउट कर लोगों को आपात स्थिति का आभास कराया गया था

कानपुर नगर। बुधवार 07मई 2025 (सूत्र/सूवि/पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की दसमी, ग्रीष्म ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर।  मॉक ड्रिल के समय मालवीय पार्क में सिविल डिफेंस के वार्डनों द्वारा आपातकालीन स्थिति के दौरान नागरिकों को हवाई हमले की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने, घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित ढंग से उपचार हेतु घायलों को भेजना।

गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे बुझाने तथा अन्य अग्निकांड की घटनाओं में सतर्कता बरतते हुए आग पर काबू पाने के तरीके सिखाए गए।

इस ड्रिल के काल खंड में यह प्रदर्शित किया गया कि हवाई हमले की स्थिति में लोगों की जान कैसे बचाई जा सकती है। साथ ही, हमले में घायल व्यक्तियों को समुचित उपचार प्रदान करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रह कर मॉक ड्रिल की प्रक्रिया का अवलोकन किया और उपस्थित लोगों को आपदा के समय संयम व तत्परता बरतने के लिए प्रेरित किया। उपरोक्त के अतिरिक्त जनपद के अन्य स्थान पर मॉक ड्रिल लोगों को आपात स्थिति से बचाव हेतु जानकारी दी गई।

टिप्पणियाँ