Customised Ads
रामनवमी के उत्सव में भक्तगण भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे

कानपुर नगर। सोमवार 07अप्रैल 2025 (सूत्र) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष दसमी (नव वर्ष प्रारंभ), बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। कुछ लोगों ने आज भी रामनवमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। संरक्षण परिवार व मानस प्रचार समिति द्वारा, राम जन्मोत्सव का संयुक्त आयोजन नवाबगंज स्थित डिप्टी श्याम लाल मंदिर में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ संरक्षण प्रमुख अन्नू गोयल ने अतिथियों के अभिवादन से किया।

उभरते हुए किशोर तबला वादक विवान गर्ग ने सर्वप्रथम अपनी प्रस्तुति ईश्वर के चरणों में प्रस्तुत की। कृष्ण ग्रुप द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए, मानस प्रचार समिति से सुनीता पांडे ने भजन गायन व आलोक त्रिपाठी ने राम जन्म का सुंदर विवरण भजनों के द्वारा प्रस्तुत किया।

मानस प्रचार समिति व संरक्षण द्वारा भक्तगणों में बधाई वितरित की गई। भव्य आरती के साथ आतिशबाजी का प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया तथा भोग के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। राम नाम के जयकारों से संपूर्ण मंदिर प्रांगण गुंजायमान था भक्तगण भाव विभोर होकर नृत्य कर रहे थे। सफल कार्यक्रम के आयोजन में समिति के सदस्य गौरव द्विवेदी, मनीष त्रिपाठी, अनूप, श्री पांडे जी व संरक्षण परिवार से ममता रस्तोगी, रीता राय ,राधा रस्तोगी, अरुणा गर्ग, सुमन निगम, मीनाक्षी अनुराग, मनोरमा गुप्ता, निधि ओमर, सारिका मेहरोत्रा कौस्तुभ ओमर, आदि ने सहयोग किया।

टिप्पणियाँ