Customised Ads
प्रियंका सिंह द्वारा डॉक्टर की टीम को टीका लगाकर निशुल्क चिकित्सा शिविर का कार्य प्रारंभ कराया गया

कानपुर नगर। शनिवार 19अप्रैल 2025 (सूत्र) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर।  आज समर्पण केयर फाउंडेशन एवं सुमित्रा सामाजिक संस्थान के तत्वाधान में नोबेल हॉस्पिटल कानपुर के द्वारा पनकी मंदिर गेट नंबर 2 पर निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

इस कार्यक्रम में समर्पण केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला द्वारा सभी को स्वास्थ्य शिविर मे लाभ प्राप्त के लिए प्रेरित किया।

नोबेल हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक 96 लोगों को शारीरिक परीक्षण आंखों का परिक्षण एवं एचआईवी का परीक्षण किया गया, उपस्थित लोगों मे संस्था के महामंत्री कौशलेन्द्र पांडे एवं महामंत्री प्रियंका सिंह द्वारा डॉक्टर की टीम को टीका लगाकर शिविर का कार्य प्रारंभ कराया गया। अरुन कुशावहा द्वारा शिविर मे बढ़ चढ़ कर कार्य किया गया संस्था के उपाध्यक्ष विवेक अग्निहोत्री जी द्वारा सभी स्वास्थ्य लाभ लेने वाले लोगों को बधाइयां दिया। 

इस अवसर जिलाध्यक्ष अतुल तिवारी वार्ड 57 पार्षद आरती त्रिपाठी वार्ड 53 पार्षद नित्य बाजपेई वार्ड 50 पूर्व पार्षद गुड्डू अवस्थी कोषाध्यक्ष संजू शुक्ला, आदर्श मिश्रा, अनिल मिश्रा, सेक्टर संयोजक अस्मिता निगम, शिप्रा सक्सेना, पत्रकार महेश सिंह, नीरज मिश्रा, कमल कृष्ण शास्त्री, अर्चना शुक्ला, एडवोकेट प्रदीप जोशी, रमाकांत मिश्रा, पूनम गुप्ता, नरेंद्र नगर, अभिषेक शुक्ला, एवं पनकी के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ