Customised Ads
मुख्यमंत्री द्वारा आज 3 X 660 नेवेली, घाटमपुर तापीय विद्युत् परियोजना का निरीक्षण किया गया

कानपुर नगर। रविवार 20अप्रैल 2025 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज 3 X 660 नेवेली, घाटमपुर तापीय विद्युत् परियोजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के काल खंड में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा परियोजना के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि इसकी कुल उत्पादन क्षमता - 3 X 660 मेगावाट है वहीं लोकार्पण हेतु प्रथम यूनिट की उत्पादन क्षमता - 660 मेगावाट है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत- 21780.94 करोड़ जबकि लोकार्पण हेतु प्रथम यूनिट की लागत- 9337.68 करोड़ रूपए है।

उक्त परियोजना का संचालन कोयला मंत्रालय, भारत सरकार एवं ऊर्जा विभाग उ0प्र0 द्वारा किया जा रहा है और इसकी कार्यदायी संस्था नेयवेली उत्तर प्रदेश पॉवर लिमिटेड (NLCIL और UPRVUNL का संयुक्त उपक्रम) है।

टिप्पणियाँ